Doctors Strike Live Updates: डॉक्टरों के आंदोलन पर आईएम के प्रतिनिधिमंडल ने की हर्षवर्धन से मुलाकात
Doctors Strike Live Updates: डॉक्टरों के आंदोलन पर आईएम के प्रतिनिधिमंडल ने की हर्षवर्धन से मुलाकात
Last Modified: Sat, Jun 15 2019. 11:07 IST
Doctors Strike Live Updates: पश्चिम बंगाल (West Bengal) के कोलकाता स्थित नील रतन सरकार अस्पताल (एनआरएस) में सोमवार रात डॉक्टरों से हुई मारपीट के खिलाफ शुरू हुआ विरोध प्रदर्शन पूरे देश में फैल गया है। पश्चिम बंगाल में डॉक्टरों की हड़ताल आज भी जारी है। डॉक्टरों से मारपीट के बाद शुरू हुई हड़ताल का असर बंगाल से लेकर दिल्ली तक देखने को मिल रहा है।
देश के 19 से ज्यादा राज्यों के डॉक्टरों ने हड़ताल का खुलकर समर्थन किया है। वहीं, दिल्ली में आज भी AIIMS समेत 18 से ज्यादा बड़े अस्पतालों के लगभग 10 हजार डॉक्टरों ने हड़ताल का एलान किया है। वहीं इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ने सोमवार को डॉक्टरों से राष्ट्रव्यापी हड़ताल का आह्वान किया है।Live Updates:
आईएमए के प्रतिनिधमंडल ने हर्षवर्धन से की मुलाकात
पश्चिम बंगाल में डॉक्टरों की जारी हड़ताल को लेकर इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) के प्रतिनिधिमंडल ने केन्द्रीय स्वास्थ्यमंत्री डॉक्टर हर्षवर्धन से मुलाकात की।
एम्स के रेजिडेंट डॉक्टरों का ममता सरकार को 48 घंटे का अल्टीमेटम
उधर, एम्स के रेजिडेंट डॉक्टरों एसोसिएशन ने ममता सरकार को दिया 48 घंटा का अल्टीमेटम दिया है। उन्होंने कहा कि कहा मांगें पूरी नहीं होने पर एम्स में करेंगे अनिश्चितकालीन हड़ताल की जाएगी।
300 डॉक्टरों ने सेवा से दिया इस्तीफा
पश्चिम बंगाल में एनआरएस मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में हिंसा के खिलाफ जारी डॉक्टरों के आंदोलन के बीच राज्य के विभिन्न सरकारी अस्पतालों के करीब 300 डॉक्टर्स ने सेवा से इस्तीफा दे दिया है। कोलकाता के एसएसकेएम अस्पताल के 175 डॉक्टरों ने सामूहिक रूप से इस्तीफा दिया है।
17 जून को डॉक्टरों की देशव्यापी हड़ताल
इंडियन मेडिकल ऐसोसिएशन ने पश्चिम बंगाल में आंदोलनरत डॉक्टरों के प्रति एकजुटता जताते हुये शुक्रवार से तीन दिन के राष्ट्रव्यापी विरोध प्रदर्शन के साथ सोमवार 17 जून को हड़ताल का आह्वान किया है। आईएमए ने चिकित्सा सेवा कार्यकर्ताओं के खिलाफ हिंसा पर नियंत्रण के लिए एक केंद्रीय कानून बनाने की मांग से आगे जाते हुए कहा कि इस कानून का उल्लंघन करने वालों को सात साल की सजा का प्रावधान होना चाहिए।
कई राज्यों के डॉक्टर समर्थन में उतरे
बंगाल के डॉक्टरों के समर्थन में देश के कई राज्यों के डॉक्टरों ने शुक्रवार को विरोध प्रदर्शन किया। डॉक्टरों के संगठनों ने आईएमए के आह्वान पर काला बिल्ला लगाकर काम किया और कहीं-कहीं प्रदर्शन भी किया। झारखंड में जमशेदपुर और धनबाद में डॉक्टरों ने विरोध प्रदर्शन किया। जमशेदपुर में सरकारी चिकित्सकों ने भी कोलकाता के जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल का समर्थन किया।

Comments
Post a Comment