पुलिस वैन से निकलते इस शख्स ने बनाया TikTok वीडियो, उठे सवाल



पुलिस वैन से निकलते इस शख्स ने बनाया TikTok वीडियो, उठे सवाल

अब इस ऐप के कुछ ऐसे वीडियो सामने आ रहे हैं जिन्हें देखकर लगता है कि लोग टिकटॉक वीडियो को बनाने के लिए किसी भी हद तक जाने के लिए भी तैयार हैं.

पुलिस वैन से निकलते इस शख्स ने बनाया TikTok वीडियो, उठे सवाल
कुछ समय पहले मद्रास हाईकोर्ट के फैसले के बाद टिकटॉक ऐप पर देश भर में बैन लगा दिया गया था. अदालत और अन्य संस्थाओं ने युवाओं पर पड़ रहे इस ऐप के बुरे प्रभाव के लिए आगाह भी किया था. साथ ही यह भी कहा गया था कि यह ऐप झूठी ख़बरें और संदेश फैलाने का काम कर रहा है. फिर भी कुछ दिनों बाद देश भर से इस ऐप पर से बैन उठाने की मांग होने लगी. कुछ दिन बाद ये बैन हट भी गया.

24 मई को मद्रास हाईकोर्ट का ये बैन हटने के बाद ट्विटर पर #ReturnOfTikTok टॉप ट्रेंड करने लगा. लेकिन अब इस ऐप के कुछ ऐसे वीडियो सामने आ रहे हैं जिन्हें देखकर लगता है कि लोग टिकटॉक वीडियो को बनाने के लिए किसी भी हद तक जाने के लिए भी तैयार हैं.ये है हैरान करने वाली बात
हाल ही में @msiddiqui954 नाम के एक यूज़र ने टिकटॉक पर ऐसा ही वीडियो अपलोड किया. इस शख्स की पहचान सैयद मोबिन अहमद के रूप में हुई है. अहमद ने टिकटॉक पर फेमस बैकग्राउंड म्यूज़िक मियां भाई पर वीडियो बनाया. हैरान करने वाली बात ये है कि इस वीडियो में वह पुलिस की गाड़ी से उतर रहा है.

पुलिस स्टेशन के हैं कई शॉट
इस वीडियो के पहले शॉट के बाद कई शॉट पुलिस स्टेशन के हैं और इसके बार आखिर में वह सिडान कार से उतरता है. फेसबुक पर यह वीडियो बीफिल्मी गली ने शेयर किया है जिसके बाद से यह वायरल हो रहा है.ये वीडियो महाराष्ट्र के नागपुर में एक पुलिस स्टेशन के अंदर शूट किया गया था. इस वीडियो पर लोग अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. कुछ लोग अहमद के स्वैग की तारीफ कर रहे हैं तो वहीं कुछ लोग इस बात से हैरान हैं कि उसने पुलिस वैन में यह वीडियो कैसे बनाया. लोकल न्यूज़ रिपोर्ट्स की मानें तो अहमद उसी इलाके में रहता है और हिस्ट्री शीटर है.



ऐसे में सवाल यह भी उठता है कि कैसे नागरिकों और अपराधियों की पहुंच पुलिस वैन तक है. वायरल वीडियो के बाद आज नागपुर में छपी एक रिपोर्ट में कहा गया कि कई लोगों का कहना है कि अहमद जब पुलिस हिरासत में था तब उसने ये वीडियो शूट किया है. News18.com इस तथ्य की पुष्टि नहीं करता है.

क्या है टिक टॉक
टिकटॉक एक चाइनीज़ ऐप है जिस देश भर में लोग इस्तेमाल करते हैं. इस ऐप पर लोग अपने 3 से 15 सेकेंड का वीडियो बनाकर डालते हैं. ज़्यादातर इन वीडियो में बैकग्राउंड म्यूज़िक चल रहा होता है जिस पर एक्टिंग या डांस करना होता है. जिसके बाद इसे सोशल मीडिया पर शेयर किया जाता है.

Comments

Popular posts from this blog

UNSC non-permanent seat: India’s candidature receives unanimous endorsement by Asia-Pacific group

भारत बनाम पाकिस्तान: टीम इंडिया जीती, इन खास रेकॉर्ड्स का गवाह बना ओल्ड ट्रेफर्ड स्टेडियम टाइम्स न्यूज नेटवर्क | Updated Jun 17, 2019,