TikTok को महंगा पड़ा बैन, 1.5 करोड़ यूजर्स का 'झटका'

TikTok को महंगा पड़ा बैन, 1.5 करोड़ यूजर्स का 'झटका'

नवभारतटाइम्स.कॉम | May 3, 2019, 03:44PM IST
नवभारतटाइम्स.कॉम

नई दिल्ली
पॉप्युलर विडियो शेयरिंग ऐप TikTok (टिकटॉक) को भारत में करीब दो हफ्ते के बैन से बड़ा झटका लगा है। TikTok ऐप का डाउनलोड ब्लॉक किए जाने के बाद करीब 2 हफ्ते में 1.5 करोड़ से ज्यादा यूजर्स को जोड़ने का मौका ऐप के हाथ से निकल गया है। यह बात एनालिटिक्स फर्म Sensor Tower की एक नई रिपोर्ट में कही गई है। टिकटॉक ऐप पर चीन की टेक्नॉलजी दिग्गज Bytedance का मालिकाना हक है।टिकटॉक का ग्लोबल डाउनलोड 33% घटने का अनुमान

सीएनएन ने Sensor Tower की एक रिपोर्ट के हवाले से लिखा है कि अगर डाउनलोड पर बैन नहीं लगा होता तो अप्रैल TikTok के लिए भारत में अब तक का सबसे अच्छा महीना रहता। भारत में करीब 60 करोड़ इंटरनेट यूजर्स हैं। सेंसर टावर की रिपोर्ट में कहा गया है कि पिछले महीने के मुकाबले अप्रैल में टिकटॉक का ग्लोबल डाउनलोड करीब 33 फीसदी घटने का अनुमान है। सेंसर टावर ने कहा है कि डाउनलोड के लिए उपलब्ध कराए जाने के बाद चाइनीज विडियो प्लैटफॉर्म ऐप टिकटॉक तेजी से वापसी करेगा।

भारत में 12 करोड़ से ज्यादा यूजर्स
सेंसर टावर के मुताबिक, टिकटॉक ऐपल ऐप स्टोर में पहले ही टॉप 10 में वापसी कर चुका है। इसकी ओवरऑल रैंकिंग छठवीं है। जबकि फोटो और विडियो ऐप में यह टॉप पर है। वहीं, गूगल प्ले स्टोर पर TikTok तेजी से वापसी कर रहा है। टिकटॉक साल 2016 में भारत में लॉन्च हुआ था और यहां इसके यूजर्स की संख्या 12 करोड़ से ज्यादा है। टिकटॉक ने दावा किया था कि फ्रेश डाउनलोड बैन से उसे प्रतिदिन हजारों डॉलर का नुकसान हो रहा था और करीब 250 से अधिक लोगों की नौकरी पर संकट आ गया था। उसने अपने प्लेटफॉर्म से 6 लाख संदिग्ध कंटेंट वाले वीडियो हटाने का भी दावा किया है। टिकटॉक छोटे-छोटे विडियो शेयर करने वाले प्लैटफॉर्म्स में एक है। इस ऐप में विडियो बनाने के लिए स्पेशल इफेक्ट्स की सुविधा दी गई है।

Comments

Popular posts from this blog

UNSC non-permanent seat: India’s candidature receives unanimous endorsement by Asia-Pacific group

भारत बनाम पाकिस्तान: टीम इंडिया जीती, इन खास रेकॉर्ड्स का गवाह बना ओल्ड ट्रेफर्ड स्टेडियम टाइम्स न्यूज नेटवर्क | Updated Jun 17, 2019,