IPL: विराट से झगड़े के बाद अंपायर ने तोड़ दिया दरवाजा

IPL: विराट से झगड़े के बाद अंपायर ने तोड़ दिया दरवाजा

टाइम्स न्यूज नेटवर्क | Updated 

आईपीएल में अंपायर भी विवादों में घिर रहे हैं। RCB के एक मैच में जब, अंपायर नीजल लॉन्ग ने नोबॉल देने में गलती कर दी, तो फिर विराट कोहली और गेंदबाज उमेश यादव ने उनसे बहस की। इस बहस के बाद नीजल लॉन्ग का पारा इतना चढ़ गया कि उन्होंने मैदान से बाहर जाकर अंपायर रूम का दरवाजा ही तोड़ दिया।

virat-and-umesh-yadav

हाइलाइट्स
  • RCB के आखिरी लीग मैच में अंपायर और विराट में हुई कहा-सुनी
  • उमेश की एक गेंद को अंपायर नीजल लॉन्ग ने दिया गलत नोबॉल
  • टीवी रिप्ले देखने के बाद, भड़के विराट कोहली और उमेश यादव
  • मैदान से बाहर जाकर अंपायर ने गुस्से में मारी लात, दरवाजा डैमेज
मनुजा वीरप्पा, बेंगलुरु 
आईपीएल के इस 12वें सत्र में खिलाड़ियों और अंपायरों के बीच रिश्ते और तल्ख होते जा रहे हैं। ताजा मामला इंग्लिश अंपायर नीजल लॉन्ग के गुस्से से जुड़ा है। एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम पर एक मैच के दौरान रॉयल चैंलेजर्स बैंगलोर (RCB) के कप्तान विराट कोहली और अंपायर लॉन्ग के बीच बहस हो गई। इस बहस के बाद अंपायर लॉन्ग इतने नाराज थे कि वह हैदराबाद की पारी के बाद अंपायर रूम में पहुंचे तो, उन्होंने अपना गुस्सा निकालने के लिए अंपायर रूम के दरवाजे पर ही लात मार दी। गुस्से में आए लॉन्ग की लात इतनी तेज थी कि अंपायर रूम का दरवाजा ही डैमेज हो गया। 

Comments

Popular posts from this blog

भारत बनाम पाकिस्तान: टीम इंडिया जीती, इन खास रेकॉर्ड्स का गवाह बना ओल्ड ट्रेफर्ड स्टेडियम टाइम्स न्यूज नेटवर्क | Updated Jun 17, 2019,

UNSC non-permanent seat: India’s candidature receives unanimous endorsement by Asia-Pacific group