उत्तर प्रदेश चुनाव रिजल्ट 2019 LIVE: यूपी लोकसभा का रिजल्ट जानिए, उत्तर प्रदेश में बीजेपी आगे

उत्तर प्रदेश चुनाव रिजल्ट 2019 LIVE: यूपी लोकसभा का रिजल्ट जानिए, उत्तर प्रदेश में बीजेपी आगे
Updated May 23, 2019 | 08:29 IST |

उत्तर प्रदेश इलेक्शन रिजल्ट 2019: यूपी लोकसभा की 80 और उत्तराखंड की 5 लोकसभा सीटों के नतीजे आएंगे। वाराणसी सीट से पीएम मोदी और अमेठी से कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी चुनाव मैदान में हैं।

Uttar Pradesh Lok Sabha Chunav Election 2019 Result
उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड लोकसभा चुनाव रिजल्ट 2019
  


8:30 AM: गोरखपुर से बीजेपी के रविकिशन आगे हैं। वहीं बरेली में बीजेपी के संतोष कुमार गंगवार आगे हैं। आवंला से बीएसपी की रुचिवीरा आगे हैं। वहीं प्रतापगढ़ से बीजेपी के संगम लाल गुप्ता आगे हैं।
8:25 AM: यूपी में वाराणसी की सीट पर नरेंद्र मोदी आगे हैं। यहां कांग्रेस के अजय राय मैदान में हैं। आजमगढ़ से अखिलेश यादव आगे हैं। मिर्जापुर से एनडीए की अनुप्रिया पटेल आगे है। यूपी में बीजेपी आगे चल रही है।8:20 AM: उत्तर प्रदेश के रुझान जल्द आएंगे। इस बार नतीजे थोड़े लेट हो सकते हैं। इस कारण पक्के नतीजे शाम को ही मिलने की उम्मीद है। इस बार हर विधानसभा के 5 बूथ के नतीजों का मिलना वीवीपैट से होगा।
8:15 AM: यूपी में अमरोहा लोकसभा सीट से बीजेपी के कंवर सिंह तंवर, कांग्रेस के सचिन चौधरी और महागठबंधन के कुंवर दानिश अली की किस्मत का फैसला आज होगा। वहीं औंला सीट पर बीजेपी के धर्मेंद्र कश्यप और कांग्रेस के कुंवर सर्वराज मैदान में हैं।
8:10 AM: यूपी में अमेठी की लोकसभा सीट पर बड़ा दिलचस्प मुकाबला है। यहां पर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और बीजेपी की स्मृति ईरानी के बीच बड़ा मुकाबला है। राहुल गांधी लोकसभा चुनाव में 2 सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। यहां पर स्मृति ईरानी ने जमीन पर काम किया है।
यूपी लोकसभा रिजल्ट 2019 @8 AM:  यूपी में कड़ी सुरक्षा के बीच मतगणना शुरू हो चुकी है। मतगणना केंद्र पर बीजेपी, एसपी, बीएसपी और कांग्रेस के कार्यकर्ता जुटे हुए हैं। यूपी में जो भी जीतेगा उसकी केंद्र में सरकार बनने की पूरी संभावना है।
7:50 AM: आगरा से बीजेपी के एसपी सिंह बघेल और महागठबंधन के मनोज कुमार सोनी मैदान में है। वहीं अलीगढ़ से महागठबंधन के अजित बलियान उम्मीदवार हैं। इलाहाबाद से बीजेपी की रीता बहुगुणा जोशी और कांग्रेस के योगेश शुक्ला के बीच मुकाबला है।
7:40 AM: उत्तर प्रदेश में मुख्य मुकाबला बीजेपी, कांग्रेस और महागठबंधन के बीच है। यहां 80 सीट हैं। महागठबंधन में समाजवादी पार्टी, बहुजन समाज पार्टी और राष्ट्रीय लोकदल शामिल हैं। यहां पर कांग्रेस ने अलग से चुनाव लड़ने का फैसला किया था।
7:30 AM: उत्तर प्रदेश में कई सीटों पर नजर है। इसमें वाराणसी, आजमगढ़, आगरा, इलाहाबाद, अमेठी, बलिया, बरेली, इटावा, गाजियाबाद, गौतमबुद्ध नगर, गाजीपुर, कानपुर, लखनऊ, मथुरा जैसी सीट शामिल हैं।
7:25 AM: उत्तर प्रदेश से कई बड़े उम्मीदवार मैदान में है। यहां से पीएम नरेंद्र मोदी, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, सोनिया गांधी, राजनाथ सिंह, वरुण गांधी, मुलायम सिंह यादव, अखिलेश यादव, हेमा मालिनी, आजम खान, संतोष कुमार गंगवार मैदान में हैं।
7:20 AM: भोजपुरी एक्टर रवि किशन ने मतगणना से पहले पूजा की। रविकिशन उत्तर प्रदेश की गोरखपुर लोकसभा सीट से मैदान में है। वोटों की गिनती सुबह 8 बजे शुरू होगी। सभी की नजर इन नतीजों पर हैं।उत्तर प्रदेश यूपी चुनाव रिजल्ट 2019@7:15 AM:  इस बार यूपी में 54 फीसदी मतदान हुआ। 2014 के लोकसभा चुनाव में यूपी में 54.5 फीसदी सीट पर मतदान हुआ था। उस समय बीजेपी को 71 सीट मिली थी। अपना दल को 2 सीट और समाजवादी पार्टी को 5 सीट मिली थी। बीएसपी को 2014 में कोई भी सीट नहीं मिली थी।
देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश में इस बार सात चरणों में लोकसभा चुनाव हुए। लोकसभा की 80 सीटों वाले इस प्रदेश में मुख्य मुकाबला भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और सपा-बसपा-रालोद गठबंधन के बीच है।
पिछले लोकसभा चुनाव में भाजपा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए यहां की 73 सीटों पर जीत दर्ज की थी। उसकी नजर लोकसभा चुनाव 2019 में अपने उसी प्रदर्शन को दोहराने पर है लेकिन गठबंधन ने उसे ज्यादातर सीटों पर कड़ी टक्कर दी है।
भाजपा की सहयोगी पार्टी अपना दल दो सीटों पर चुनाव लड़ रही है। जबकि कांग्रेस ने गठबंधन के लिए सात सीटें छोड़ते हुए 73 सीटों पर अपने उम्मीदवार खड़े किए। उत्तराखंड की पांच सीटों पर भी आज चुनाव नतीजे आएंगे। पिछले चुनाव में भाजपा ने यहां की पांचों सीटों पर जीत दर्ज की थी।
उत्तर प्रदेश में कई हाई प्रोफाइल सीटें हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वाराणसी सीट से चुनाव मैदान में हैं। भाजपा और योगी आदित्यनाथ की परंपरागत सीट गोरखपुर पर सबकी नजरें लगी हैं।
मैनपुरी से मुलायम सिंह यादव, आजमगढ़ से अखिलेश यादव, लखनऊ से राजनाथ सिंह, रामपुर से जया प्रदा और आजम खान, अमेठी से राहुल गांधी एवं स्मृति ईरानी, सुल्तानपुर से मेनका गांधी, गाजियाबाद वीके सिंह और गौतमबुद्ध नगर से महेश शर्मा चुनाव मैदान में हैं।
यूपी में केंद्रीय मंत्रियों एवं विपक्षी दलों के नामी-गिरामी चेहरों की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है। उत्तराखंड में नैनीताल सीट पर पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट के बीच मुकाबला है।
गढ़वाल संसदीय सीट पर कांग्रेस के मनीष खंडूरी और भाजपा के तीरथ सिंह रावत चुनाव मैदान में हैं। हरिद्वार सीट पर पूर्व मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल नि:शंक का मुकाबला कांग्रेस के अंबरीश कुमार से है।

Comments

Popular posts from this blog

UNSC non-permanent seat: India’s candidature receives unanimous endorsement by Asia-Pacific group

Happy Holi 2019: Wishes Images, SMS, Messages, Status, Quotes and Photos for Whatsapp and Facebook..