IPL 2019: एमएस धोनी को देख लड़की ने छुए पैर, दादी देखकर हो गई भावुक, देखें

IPL 2019: एमएस धोनी को देख लड़की ने छुए पैर, दादी देखकर हो गई भावुक, देखें VIDEO

 ज़रा हटके  

आईपीएल 2019 (IPL 2019) में चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) शानदार परफॉर्म कर रही है. एमएस धोनी (MS Dhoni) की कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स 4 मैच में से 3 मुकाबले जीत चुकी है.

IPL 2019: एमएस धोनी को देख लड़की ने छुए पैर, दादी देखकर हो गई भावुक, देखें VIDEO
IPL 2019 CSK vs MI: MS Dhoni को देख फैन ने लिया आशीर्वाद.
आईपीएल 2019 (IPL 2019) में चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) शानदार परफॉर्म कर रही है. एमएस धोनी (MS Dhoni) की कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स 4 मैच में से 3 मुकाबले जीत चुकी है. इसी के साथ वो टॉप-2 पोजीशन में बनी हुई है. चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) को सबसे मजबूत टीम माना जा रहा है. लेकिन पिछला मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) के लिए कुछ खास नहीं रहा. मुंबई इंडियंस के खिलाफ वानखेड़े में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK vs MI) 37 रन से मुकाबला हार गया. लेकिन फिर भी वानखेड़े (Wankhede Stadium) में धोनी-धोनी के नारे लगते रहे. मैच के बाद धोनी (MS Dhoni) से मिलने उनकी स्पेशल फैन पहुंची. जिनको धोनी (MS Dhoni) ने दूर से ही देख लिया और उनके पास पहुंच गए. 
बुजुर्ग महिला ने हाथ में एक बोर्ड रखा था. जिसमें लिखा था- मैं सिर्फ यहां एमएस धोनी (MS Dhoni) के लिए आई हूं. धोनी (MS Dhoni) तुरंत उनके पास पहुंच गए. बुजुर्ग महिला के साथ उनकी पोती भी आई थी. जिन्होंने धोनी (MS Dhoni) को देखते ही पैर छुए. धोनी (MS Dhoni) ने उन्हें आशीर्वाद दिया और दादी के साथ सेल्फी क्लिक की. धोनी (MS Dhoni) आईपीएल में शानदार परफॉर्म करते हैं. फटाफट क्रिकेट में वो शानदार परफॉर्म करते हैं. इस साल भी आईपीएल (Indian Premier League) में वो और उनकी टीम शानदार खेल रही है.

Comments

Popular posts from this blog

UNSC non-permanent seat: India’s candidature receives unanimous endorsement by Asia-Pacific group

भारत बनाम पाकिस्तान: टीम इंडिया जीती, इन खास रेकॉर्ड्स का गवाह बना ओल्ड ट्रेफर्ड स्टेडियम टाइम्स न्यूज नेटवर्क | Updated Jun 17, 2019,