
भारत के 5 क्रिेकेटर, जिनकी पत्नियां पढ़ाई में हैं पति से आगे नई दिल्ली (जेएनएन)। कहा जाता है प्रतिभा किसी की मोहताज नहीं होती। जरूरी नहीं कि इंसान पढ़ा लिखा हो तो ही वह किसी क्षेत्र में बड़ा नाम कर सकता है। दुनिया में बहुत सारे ऐसे लोग हुए जो कम पढ़ लिखकर भी अपने नाम का लोहा मनवा चुके हैं। ऐसा ही कुछ क्रिकेट जगत से भी है। हम इस खबर में भारतीय क्रिकेटर्स और उनकी पत्नियों के पढ़ाई-लिखाई के बारे में बता रहे हैं1 रोहित शर्मा और रितिका सजदेह इंडियन क्रिकेट टीम के तूफानी बल्लेबाज रोहित शर्मा ने 12वीं क्लास तक पढ़ाई की है, जबकि उनकी पत्नी रितिका ने मुंबई से ग्रेजुएशन किया है। भुनेश्वर कुमार-नुपुर नागर भारतीय टीम के गेंदबाज भुनेश्वर कुमार ने केवल स्कूल तक पढ़ाई की है, जबकि पत्नी नुपुर एमबीए कर चु...