pulwama attack par Imran khan k bayan par bhadk log
Pulwama Attack News Live/महबूबा बोलीं- इमरान को पुलवामा के सबूत देना चाहिए; गिरिराज ने कहा- मुफ्ती आस्तीन का सांप ना बनें
Dainikbhaskar.com | Feb 20, 2019, 03:39 PM IST
Pulwama Terrorist Attack Live Update/ट्रम्प ने कहा- मैंने रिपोर्ट्स देखी हैं। सही वक्त पर इस बारे में बात की जाएगी।
श्रीनगर/नई दिल्ली. पुलवामा हमले में देश के 40 वीर जवानों की शहादत के 6 दिन बाद पाकिस्तान के पीएम इमरान खान का बयान आया। कहा- अगर भारत सरकार ये सोचती है कि आप हमला करेंगे और हम चुप रहेंगे तो ये गलत है जवाब दिया जाएगा। हम जानते हैं कि जंग शुरू करना आसान है और इंसान के हाथ में है लेकिन फिर ये कहां तक जाएगी, ये ऊपर वाला ही जानता है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प भी बोले। कहा- यह भयावह हमला है। मैंने रिपोर्ट्स देखी हैं और सही वक्त पर इसके बारे में बात करूंगा। अच्छा होता अगर भारत-पाक साथ आते। उधर, भारत सरकार इस मामले पर सख्त रुख अपना रही है। इमरान के बयान को भारतीय विदेश मंत्रालय ने खारिज करते हुए कहा कि इमरान के मंत्री हाफिज सईद के साथ घूमते नजर आते हैं। मंगलवार को भारतीय सेना ने कहा- कश्मीर में अब जो बंदूक उठाएगा और सरेंडर नहीं करेगा, वो मारा जाएगा। इसके पहले सोमवार को पुलवामा हमले में शामिल जैश के आतंकवादियों को ढेर कर दिया। इसमें कामरान नाम का जैश कमांडर भी शामिल है। एनकाउंटर के बारे में चिनार कॉर्प्स के कमांडर केजेएस. ढिल्लन ने कहा- पुलवामा में सोमवार को एनकाउंटर हुआ। इसमें जैश-ए-मोहम्मद की टॉप लीडरशिप को ढेर कर दिया गया। इस ऑपरेशन की एक बात बेहद खास है। इस टीम को लीड किया ब्रिगेडियर हरदीप सिंह ने। वो खुद घायल थे और छुट्टी पर थे। जैसे ही उन्हें यह खबर मिली तो छुट्टी से वापस आकर उन्होंने खुद इस ऑपरेशन की कमान संभाली और ऑपरेशन साइट पर पहुंचे। इस टीम का बड़ी कामयाबी मिली। एनएसए अजीत डोभाल ने एक बेहद अहम बैठक की। इसमें रॉ चीफ अनिल कुमार धस्माना, आईबी के एडिश्नल डायरेक्टर अरविंद कुमार, होम सेक्रेटरी राजीव गौबा शामिल हुए। कश्मीर के तमाम अलगाववादी नेताओं की सुरक्षा वापस ले ली गई है। यह बहुत बड़ा कदम है जिसकी लंबे समय से मांग की जा रही थी। पुलवामा हमले के बाद देश गुस्से में है लेकिन पंजाब के मिनिस्टर नवजोत सिंह सिद्धू ने बातचीत की पैरवी की। नतीजा ये हुआ कि कांग्रेस ने तो कोई कार्रवाई नहीं की लेकिन सोनी टीवी ने उन्हें कॉमेडी शो से बाहर कर दिया। Dainikbhaskar.com आपको पुलवामा आतंकी हमले के बाद हो रहे घटनाक्रम पर live updates दे रहा है।
Comments
Post a Comment